मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता श्रीवास्तव द्वारा जिला जेल कबीरधाम का औचक निरीक्षण किया गया

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता श्रीवास्तव द्वारा जिला जेल कबीरधाम का औचक निरीक्षण किया गया।
कवर्धा/ दिनांक-30.12.2023 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्वेता श्रीवास्तव द्वारा जिला जेल कबीरधाम छ.ग. का औचक निरीक्षण किया गया तथा कैदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई।
कैदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, ठण्ड से बचने की व्यवस्था की जानकारी ली गई तथा सहायक जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि कैदियों को ध्यान जैसी सकारात्मक गतिविधियों के लिए प्रेरित करे ताकि उनमें सकारात्मक सोच विकसित हो।
कैदियों को निःशुल्क विधिक सहायता के अधिकार एवं कानूनी जागरूकता संबंधी जानकारी प्रदान की गई।





Comments