top of page

कबीरधाम जिले में स्थैतिक निगरानी टीम ने की बड़ी कार्यवाही, स्कार्पियो गाड़ी के10 लाख 96 हजार 675

Oct 14, 2023
2 min read





कबीरधाम जिले में स्थैतिक निगरानी टीम ने की बड़ी कार्यवाही, स्कार्पियो गाड़ी के 10 लाख 96 हजार 675 रुपए नगदी जब्त।


मुंगेली मार्ग के महका बैरियर में शाम 5 बजे वाहन जांच के दौरान नगद राशि मिली।


कवर्धा/14 अक्टूबर 2023। कबीरधाम जिले में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश पर स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांति पूर्ण एवं पारदर्शिता के साथ निवार्चन कार्य संपादित करने के लिए बनाई गई स्थैतिक निगरानी दल में कवर्धा-मुंगेली मार्ग पर ग्राम महका बैरियर पर बड़ी कार्यवाही की है। स्थैतिक दल ने कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महका चेक पोस्ट पर स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 10-AW 5194 में जांच के दौरान 10 लाख 96 हजार 675 रुपए नगदी जब्त किया है। पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी भी कराई गई है।


कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जनमेजय महोबे ने बताया कि 10 लाख से अधिक रकम होने पर इन्कम टैक्स विभाग द्वारा इस पूरे प्रकरण की जा जाएगी।

पंडरिया विधानसभा के रिटर्निग आफिसर एवं एसडीएम संदीप ठाकुर ने बताया कि वाहन चालक प्रमोद कुमार है। वाहन में ड्राइवर के अलावा दो अन्य दिनेश कौशिक और राजेश गुप्ता बैठे हुए थे। प्रारंभिक जांच के वाहन चालक द्वारा कवर्धा से बिलासपुर जाने की बात कही जा रही है।

उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले में कवर्धा एवं पंडरिया में विधानसभा आम निर्वाचन संपादित करने के लिए जिले के विभिन्न मार्गों में स्थैतिक निगरानी दल स्थैतिक निगरानी दल का गठन किया गया जो चेकपोस्ट में 24 घंटे तैनात है।

विधानसभा आम निर्वाचन 2023 विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71 पंडरिया व 72 कवर्धा के दौरान कानून व्यवस्था बनाएं रखने के लिए स्थैतिक निगरानी दल का गठन किया गया है। स्थैतिक निगरानी दल निर्वाचन प्राक्रिया के दौरान निर्वाचन क्षेत्र में अत्याधिक प्रचार व्यय, रिश्वत के रूप में नगद या वस्तु वितरण, अवैध शस्त्रों, गोला, बारूद, शराब वितरण या परिवहन एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखेगी।


स्थैतिक निगरानी दल 24 घंटा कार्यरत रहेंगे। इसमें 03 पाली सुबह 06 बजे से 02 बजे, दोपहर 02 बजे से रात्रि 10 बजे और रात्रि 10 बजे से सुबह 06 बजे तक ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक टीम में एक अधिकारी और 02 पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात है। स्थैतिक निगरानी दल चेकपोस्ट कापादाह, महका, कुकदूर, चिल्फी, दशरंगपुर, खारा और बिड़ोरा में तैनात है।

Comments


bottom of page