top of page

गौ सेवक स्व. साधराम यादव की श्रद्धांजलि सभा

Feb 14, 2024
1 min read

कवर्धा/ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व संध्या जब पूरा भारत रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साहित था। उसी समय धर्म नगरी कवर्धा में कुछ ऐसी खबर सुनने मिली जिसे सुनकर पूरा कवर्धा कांप गया। कवर्धा से लगे हुए लालपुर में जहां एक गौ सेवक साधराम यादव निवास करते थे। उनकी उन्हीं के गांव में 20 जनवरी की देर रात कुछ विशेष समुदाय के लोगों ने निर्मम हत्या कर दी। हत्या की वजह अभी तक तो पूर्ण रूप से सामने नहीं आ पाई है परंतु कुछ लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जिन पर कार्यवाही जारी है।


आपको बता दें कि दिनांक 14 फरवरी को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल ने समस्त हिंदू समाज के साथ मिलकर कवर्धा बंद का आवाहन के साथ श्रद्धांजलि सभा का अयोजन किया।






कवर्धा बंद के आवाहन के बाद कवर्धा की अधिकतर दुकानें बंद रही ।







गौ सेवक स्व. साधराम यादव की श्रद्धांजलि सभा में एक विशाल जनसैलाब भी उमड़ा जिसमे भारी संख्या में युवा, महिला और बुजुर्गों के साथ साथ बच्चे भी मौजूद थे। जिन्होंने गौ सेवक साधराम यादव के हत्यारों को फांसी की सजा की मांग की।



Comments


bottom of page