top of page

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और पंडरिया विधायक भावना बोहरा के निर्देश पर महिलाओं और छात्राओं को मिल रही है सुरक्षित आवागमन की सुविधा

Feb 16, 2024
1 min read



उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और पंडरिया विधायक भावना बोहरा के निर्देश पर महिलाओं और छात्राओं को मिल रही है सुरक्षित आवागमन की सुविधा।


महिलाओं और छात्राओं ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और पंडरिया विधायक भावना को किया धन्यवाद ज्ञापित।

कवर्धा/ 16 फरवरी 2024। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और पंडरिया विधायक भावना बोहरा के निर्देश पर कबीरधाम जिले के क्षेत्राधिकार के अंतर्गत संचालित होने वाले बसों में परमिट शर्तो के तहत बसों में महिलाओ, छात्राओं के लिए सीट आरक्षित किया गया। जिले के महिलाओं और छात्राओं ने सुगम व सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और पंडरिया विधायक भावना को धन्यवाद ज्ञापित किया है। परिवहन विभाग द्वारा लगातार इस संबंध में बसों का जांच भी किया जा रहा है। कलेक्टर जनमेजय महोबे व जिला परिवहन अधिकारी एमएल साहू कुशल मार्गदर्शन में परिवहन निरीक्षक रामचंद्र कुंजाम के द्वारा आज बसों का औचक जांच कार्यवाही किया गया। उन्होंने वाहन चालक को माहिलाओं एवं छात्राओं को यात्रा के दौरान सीटो पर बैठाते हुए उक्त के संबंध में समझाईश दी गई साथ ही परमिट शर्तो के अनुसार निर्देश का पालन करते हुए यात्री बस का संचालन करने के निर्देश दिए गए।

Comments


bottom of page