top of page

कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम कोयलारी मे एसडीएम, एसडीओ पीएचई और सीएमएचओ की संयुक्त टीम ने पेयजल सेम्पल की जांच की

May 14, 2024
1 min read


कलेक्टर के निर्देश पर ग्राम कोयलारी मे एसडीएम, एसडीओ पीएचई और सीएमएचओ की संयुक्त टीम ने पेयजल सेम्पल की जांच की।


स्वास्थ्य अमला गांव मे डोर-टू-डोर सर्वे कर आवश्यक दवाईयां और ईलाज उपलब्ध करवा रही।


कवर्धा/ 14 मई 2024। जिले के सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम कोयलारी मे विगत दिवस ग्रामीणों द्वारा दूषित जल पीने से स्वास्थ खराब होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर जनमेजय महोबे ने मामले को तत्काल संज्ञान मे लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम को गांव मे पहुँचकर बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद गांव की स्थिति मे सुधार हुई है।


कलेक्टर महोबे ने एसडीएम, एसडीओ पीएचई और सीएमएचओ की संयुक्त टीम गठित कर जांच करने के निर्देश दिए थे। संयुक्त टीम द्वारा ग्राम कोयलारी मे पहुँचकर वाटर सेम्पल लेकर जांच किया गया। जांच मे बताया गया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 10 वाटर सैंपल लिये गए जिनमें से 02 सैंपल जांच में पेय जल की गुणवत्ता खराब पायी गई है, जहां साइन बोर्ड लगाकर उपयोग के लिए मना किया गया है। पुनः कुछ जल स्त्रोतों से सैंपल लिए गए हैं। सभी पेयजल स्त्रोतों में ब्लीचिंग घोल डाला गया है तथा क्लोरीनेशन भी किया गया हैं। गांव मे सामान्य स्थिति है और सभी का स्वास्थ स्थिर है। ग्रामवासियों को कुआ का पानी उपयोग ना करने एवं बोर, नल का पानी उबाल कर स्वच्छता के साथ पीने की सलाह जिला प्रशासन द्वारा दी गई। अब तक कुल मरीजों की संख्या 57 है, मरीजों की संख्या मे लगातार गिरावट और सुधार है। गाव मे डोर-टू-डोर सर्वे का कार्य जारी है। सभी मरीजो को आवश्यक दवाईयां एवं स्वास्थ शिक्षा दी जा रही है।

 
 
 

Comments


bottom of page