top of page

वर्तमान विधायक सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का नीलकंठ को समर्थन, नही कोई मनमुटाव

Oct 18, 2023
2 min read





वर्तमान विधायक सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का नीलकंठ को समर्थन, नही कोई मनमुटाव।


कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के पंडरिया से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी घोषणा होते ही क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं सहित समर्थको में उत्साह हैं। वही नीलकंठ गांव-गांव पहुँचकर कर लोगों से आशीर्वाद ले रहे है।

चर्चा यह थी कि पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने के बाद नाराज है, परंतु मामला तब शांत हो गया, बीते दिन नीलकंठ कांग्रेस प्रत्याशी घोषित होने के पश्चात पंडरिया विधायक ममता चंद्राकर के निवास पहुंचे।

वहीं, ममता चंद्राकर ने भी उनका शानदार स्वागत किया व उन्हें जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी और समर्थन में सघन जनसम्पर्क करने की बात कही।

नीलकंठ के समर्थन में सभी नेता -


वही, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ आयोग के सदस्य महेश चन्द्रवंशी से भी निज निवास पर भेंट कर नीलकंठ ने आशीर्वाद लिया और महेश ने नीलकंठ के पक्ष में लोगों से आशीर्वाद मांगा। वही कबीरधाम के जिला पंचायत सदस्य व कांग्रेस नेता तुकाराम चंद्रवंशी ने भी नीलकंठ को जीत की अग्रिम बधाई दी व क्षेत्र के जन-जन तक साथ में पहुँच आशीर्वाद मांग रहे है।


वर्तमान विधायक ने कहा -


वही, वर्तमान विधायक ममता चंद्राकर ने कहा कि पार्टी जो आदेश करती है उसे हर कार्यकर्ता को स्वीकार करना होता हैं। पार्टी ने नीलकंठ को पंडरिया से प्रत्याशी बनाया हैं, जो क्षेत्र की जनता में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इन 5 वर्षो में भूपेश सरकार की जितनी योजना रही हैं सभी की सभी जन कल्याणकारी योजना रही, जिससे हर वर्ग के लोगों को फायदा हुआ हैं, जिसका सीधा-सीधा चुनाव में फायदा मिलेगा।


कांग्रेस प्रत्याशी, नेताओं में एकता यह बता रही है कि पार्टी का आदेश सर्वोपरि है सभी मिलजुल कर एक दूसरे के लिए आशीर्वाद मांग रहें हैं। कांग्रेस से जो प्रत्याशी है, उसे विजय बनाने के लिए सभी नेता कार्यकर्ता एकजुट हैं।

Comments


bottom of page