top of page

जल संसाधन विभाग के सचिव ने सुतियापाट बांध के नहर विस्तारीकरण स्थल का निरीक्षण किया

Dec 21, 2023
2 min read




जल संसाधन विभाग के सचिव ने सुतियापाट बांध के नहर विस्तारीकरण स्थल का निरीक्षण किया।


राज्य स्तर के अफसरों ने जिले में स्वीकृत सिंचाई परियोजना जगमड़वा जलाशय योजना, बड़ौदाखुर्द जलाशय योजना स्थल का दौरा किया।


जल संसाधन विभाग के सचिव ने भू-अर्जन प्रकरण, वनभूमि का डायवर्सन एवं उसकी प्रक्रियाओं पर प्राथमिकता में शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।


कवर्धा/ 21 दिसम्बर 2023। जल संसाधन संभाग, कवर्धा अंतर्गत प्रस्तावित सिंचाई योजनाओं का सचिव, जल संसाधन विभाग, पर्यटन एवं संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग अन्बलगन पी., प्रमुख अभियंता आई.जे. उइके, मुख्य अभियंता मुकेश कुमार संतोषी, अधीक्षण अभियंता, डी.के. भगोरिया कार्यपालन अभियंता, जल संसाधन संभाग एन.के. चौहान द्वारा निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण दल द्वारा बुधवार सबेरे 09 बजे से सुतियापाट नहर विस्तारीकरण कार्य के लिए सुतियापाट मध्यम जलाशय परियोजना पहुंचकर जल की उपलब्धता एवं उपयोग पर चर्चा किया गया। जिसमें रबी फसल के लिए कृषकों को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष जोर दिया गया तथा नहर विस्तारीकरण स्थल का परीक्षण किया गया। तद्उपरांत प्रस्तावित जगमड़वा जलाशय योजना, बड़ौदाखुर्द जलाशय योजना स्थल का दौरा कर स्थल की समस्त जानकारी सचिव द्वारा ली गई। जिसमें मुख्य रूप से भू-अर्जन प्रकरण, वनभूमि का डायवर्सन एवं उसकी प्रक्रियाओं पर हो रहे विलम्ब पर कार्यां को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से निराकरण के लिए कार्य ऐजेसिंयों को निर्धारित मापदण्ड पर कार्य करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए एवं योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी अधीक्षण अभियंता एवं कार्यपालन अभियंता द्वारा दी गई।


निरीक्षण दल द्वारा करियाआमा जलाशय योजना एवं बहेराखार मध्यम जलाशय परियोजना का निरीक्षण किया गया। जिसमें विशेष रूप से बहेराखार मध्यम परियोजना के अंतर्गत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये हर संभव संभावनाओं के आधार पर कार्य करने के लिए आदेशित किया गया। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी सुतियापाट परियोजना उपसंभाग क्र. 03 सहसपुर लोहारा, अनुविभागीय अधिकारी कर्रानाला बैराज उपसंभाग सहसपुर लोहारा, अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन उपसंभाग क्र. 02 कवर्धा एवं सर्व संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Comments


bottom of page