top of page

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव का अपराध/ अपराधियों के विरुद्ध सर्च अभियान प्रारंभ

Jan 23, 2024
2 min read





कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव का अपराध/ अपराधियों के विरुद्ध सर्च अभियान प्रारंभ।


सुनसान इलाकों में अवैध संबंध/नशा करने वालों की अब खैर नहीं।


यातायात नियम का पालन न करने वाले वाहन चालक सख्त मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही के लिए रहे तैयार।


कवर्धा/कबीरधाम जिले के पुलिस कप्तान को लगातार शिकायतें मिल रही थीं, कि लालपुर सारोदा रोड के आसपास कुछ युवक-युवतियां एवं नशेड़ी प्रवृत्ति के लोग सुनसान इलाकों का फायदा उठाते हुए आये दिन इस क्षेत्र में असामाजिक कृत कर आसपास के माहौल को खराब कर रहे हैं।

जिसे गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से डी.आर.जी. के जवानों के साथ दिनांक-22.01.2024 को रात 8:00 से 12:00 बजे तक लालपुर रोड, सारदा रोड, मजगाँव रोड एवं शहर के सुनसान वाले इलाकों में दबिश दिया गया।

इस दौरान नशे में धुत कई युवक एवं आपत्तिजनक स्थिति में कई युवक/युवति छात्र-छात्राएं प्रेमी जोड़े पुलिस के हत्या चढ़े, जिसमें से कुछ खेत के भीतर कार में आपत्तिजनक स्थिति में पुलिस टीम को मिले एवं कुछ मोटरसाइकिल में पुलिस टीम को देख भागते नजर आये व कुछ महिला पुरुष अत्यंत संदिग्ध हालत में सुनसान अंधेरे में मिले जिन्हें पुलिस कप्तान के द्वारा सख्त हिदायत दी गई तथा उनके परिवार जनों को थाने में बुलाकर इनके इस करतूत के बारे में उनके परिजनों को अवगत कराया गया साथ ही यह हिदायत दिया गया कि दोबारा इस तरीके से अगर सुनसान इलाकों में ऐसा कोई भी महिला पुरुष आदि संदिग्ध अवस्था में मिलते हैं तो उनके विरुद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

शहर के सुनसान जगह पर नवयुवक युवती, छात्र व छात्राएं प्रेमी जोडे बैठे रहते हैं। जो बिल्कुल ही अनुचित है। अकसर आपराधिक घटनाएं सुने स्थान पर ही घटित होती हैं। नशेड़ी/ आपराधिक तत्व भी इन जगह पर घूमते रहते हैं। इस कारण पुलिस ने इन जगहों पर दबिश देकर क्षेत्र को अपराध मुक्त बनाने का बिडा उठाया है,अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी अश्लीलता फैलाने वालों पर भी सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।


वाहन चेकिंग के दौरान मिले अनगिनत लापरवाह वाहन चालक जो अपने वाहनों में ब्लैक फिल्म, ब्लैक नंबर प्लेट, बिना नंबर के वाहन, तीन सवारी, बिना लाइसेंस, व कुछ नाबालिक वाहन चालक वाहन चलाते मिले जिन्हें पुलिस कप्तान के द्वारा सख्त अंतिम चेतावनी दी गई है तथा आज के बाद से कोई भी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके विरुद्ध सख्त चालानी कार्यवाही की जाएगी इसके जिम्मेदार वे स्वयं होंगे कहा गया है।

Comments


bottom of page