top of page

चौकी-दशरंगपुर के ग्राम सोनपुरी गुड़ा में पुलिस जन चौपाल लगाकर अपराध/अपराधियों से बचने के उपाय ग्राम वासियों से किया गया साझा

Feb 10, 2024
1 min read




चौकी-दशरंगपुर के ग्राम सोनपुरी गुड़ा में पुलिस जन चौपाल लगाकर अपराध/अपराधियों से बचने के उपाय ग्राम वासियों से किया गया साझा।


अवैध शराब बिक्री, अवैध गाँजा बिक्री/परिवहन एवं जुआ, सट्टा, जैसे अपराधों पर पूर्णता लगाम लगाने में ग्राम वासियों को पुलिस का सहयोग करने किया गया अपील।


कवर्धा/कबीरधाम जिले के चौकी दशरंगपुर पुलिस टीम द्वारा कबीरधाम जिले के पुलिस कप्तान डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी दशरंगपुर प्रभारी उप.निरीक्षक अरविंद साहू द्वारा आज दिनांक-10.02.2024 को ग्राम सोनपुरी गुड़ा में पुलिस जन चौपाल लगाया गया। चौकी प्रभारी द्वारा उपस्थित ग्राम वासियों को गाँव को अपराध व नशा मुक्त बनाने, बच्चों को शिक्षित करने, वर्तमान में हो रहे अपराधों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता बताते हुये साइबर क्राइम, केवाईसी अपडेट, लुभावने ऑफर के लिंक को क्लिक न करने, ओटीपी शेयर न करने, गाँव में सोना चांदी चमकने वाले व्यक्तियों एवं फेरी लगाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने, अवैध शराब बिक्री करने, सट्टा एवं जुआ खिलाने, नशीली दवाई एवं नशीली इंजेक्शन का उपयोग करने वाले के खिलाफ पुलिस को सूचना देने एवं महिलाओं एवं छात्राओं के मोबाइल फोन में अभिव्यक्त एप डाउनलोड करा पुलिस की मदद की आवश्यकता होने पर बेझिझक होकर जानकारी देने कहा गया। ग्राम में उपस्थित नवयुवक जो वाहनो पर चलते हैं, को यातायात नियमों के पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने, तीन सवारी नहीं चलने, शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने की समझाइए दी गई।

Comments


bottom of page