top of page

कबीरधाम जिले में स्कूल बसों का परिचालन शुरू, हड़ताल समाप्त

Jan 3, 2024
1 min read



कबीरधाम जिले में स्कूल बसों का परिचालन शुरू, हड़ताल समाप्त।


बुधवार सुबह से स्कूल बसें चलने शुरू हुई, स्कूल बच्चों और अभिभावकों को मिली बड़ी राहत।


कलेक्टर जनमेजय महोबे के निर्देश पर जिला परिवहन अधिकारी, शिक्षा अधिकारी और उनके अमले ने जिले के निजी स्कूलों और स्कूल बसों के परिचालन का मुआयना किया।


स्कूल संचालकों ने बताया कि कल कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक द्वारा बस संचालन शुरू करने और देश व्यापी हड़ताल को लेकर जिले में किसी भी प्रकार के अपवाह औऱ भ्रम को नही करने की हिदायत दी थी, इसके आलावा बुधवार सुबह से स्कूल बसों का परिचालन शुरू करने के निर्देश दिए थे। जिला प्रशासन के निर्देश के बाद आज सुबह से स्कूल बसें शुरू हो गई है।


जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि कवर्धा से रायपुर के लिए यात्री बस की सेवाएं शुरू हो गई है


इसी प्रकार बस संचालको द्वारा बताया गया है कि बस ड्राइवर और उनके सहयोगी कर्मचारी काम पर लौट रहे है


कवर्धा से रायपुर, सहित दुर्ग, राजनादगांव, बिलासपुर और अन्य शहरों के लिए बस चला शुरू हो जाएगी

जिला प्रशासन की मॉनिटरिंग टीम द्वारा जिले में डीजल-पेट्रोल,गैस सिलेंडर वाहन औऱ आपातकालीन मेडिकल सेवाएं, एम्बुलेंस के संचालन पर किसी भी प्रकार का व्यवधान ना हो इसके लिए मॉनिटरिंग की जा रही है

जिले के आवश्यक वस्तुओं के परिवहन और सेवाओं में किसी भी प्रकार का व्यवधान नही होना चाहिए इसके लिए जिला कलेक्टर ने पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की सतत आपूर्ति के लिए निगरानी समिति गठित की है

Comments


bottom of page