top of page

कबीरधाम जिले के तेंदूपत्ता संग्राहकों के 193 छात्र-छात्राओं को प्रदान की गई 31 लाख 50 हजार की.......

Dec 30, 2023
1 min read





कबीरधाम जिले के तेंदूपत्ता संग्राहकों के 193 छात्र-छात्राओं को प्रदान की गई 31 लाख 50 हजार की छात्रवृत्ति।

कवर्धा/ 29 दिसम्बर 2023। तेंदूपत्ता संग्राहक जिन्होंने 1 वर्ष में 500 गड्डी तेंदूपत्ता तोड़े है, उनके बालक-बालिकाओं को व्यवसायिक कोर्स के लिए 25,000 रूपए चार वर्ष में, गैर व्यवसायिक कोर्स के लिए 12000 रूपए तीन वर्ष में, 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 10 वीं के छात्र-छात्राओं को 15000 रूपए तथा 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को 25000 रूपए का 01 मुश्त भुगतान दिया जाता है।


वनमंडलाधिकारी चूडामणि सिंह ने बताया कि 27 दिसंबर को वर्ष 2022-23 शैक्षणिक वर्ष के 157 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को 29 लाख 45 हजार, व्यवसायिक शिक्षा के लिए 5 छात्र-छात्राओं को 50 हजार तथा 31 छात्र-छात्राओं को 1 लाख 55 हजार रूपए का भुगतान उनके खाते में किया गया। वनमंडलाधिकारी सिंह ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा आम जनों से अपील है कि प्रत्येक संग्राहक 500 गड्डी गुणवत्तायुक्त तेंदूपत्ता क्रय कर निकटवर्ती तेंदूपत्ता फड़ में बिक्री करें ताकि उनके बालक-बालिकाओं को छात्रवृत्ति का लाभ एवं परिवारजनों को बीमा का लाभ प्राप्त हो सके।

Comments


bottom of page