top of page

कलेक्टर ने उप मुख्यमंत्री द्वारा ली गई बैठक में दिए गए निर्देशो का क्रियान्वयन के संबंध में ली अधिकारियों की बैठक

Jan 30, 2024
2 min read




कलेक्टर ने उप मुख्यमंत्री द्वारा ली गई बैठक में दिए गए निर्देशो का क्रियान्वयन के संबंध में ली अधिकारियों की बैठक।


कवर्धा/ 30 जनवरी 2024। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पूर्व में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा द्वारा ली गई बैठक में दिए गए निर्देशो का क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने कहा कि उपमुख्यमंत्री द्वारा जिले के विभिन्न विभागों द्वारा अपने विभाग के योजनाओं से संबंधित कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए थे, जिसका उप मुख्यमंत्री द्वारा आगामी दिनों में समीक्षा की जाएगी। उन्होंने इस संबंध में सभी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ चूड़ामणि सिंह, अपर कलेक्टर इंद्रजीत बर्मन, जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।


कलेक्टर महोबे ने मत्सय पालन विभाग, जिला व्यापार उद्योग केन्द्र विभाग, कौशल विकास विभाग, पीडब्लूडी, पीएमजीएसवाय, सीएमजीएसवाय, आरईएस, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम योजना, जल जीवन मिशन के संबंध में जानकारी लेकर आवाश्यक निर्देश दिए। उन्होंने धान खरीदी की समीक्षा करते हुए कहा कि धान खरीदी के लिए सिर्फ एक दिन शेष है। इसमें केवल पात्र किसान का धान की खरीदी करें। धान खरीदी से संबंधित सभी अधिकारी सतर्क रहे। उन्होंने कहा कि जहा पर गड़बड़ी की जाएगी उन पर एफआईआर की कार्रवाई भी करें। उन्होंने जिले में संचालित राइस मिलों में धान के स्टॉक का भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इसमें गड़बड़ी करने वालों पर कार्रवाई करें। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी खाद्य अधिकारी अकांक्षा नायके ने बताया कि जिले के 90 सेवा सहकारी के अंतर्गत 108 उर्पाजन केन्द्रो के माध्यम से 5 लाख 72 हजार 377 मिट्रिक टन की खरीदी हो चुकी है। जिसमें 4 लाख 2 हजार 602 टन का डीओ जारी हो चुका है, जिसमें से 3 लाख 71 हजार 695 मिट्रिक टन का उठाव हो चुका है।

 
 
 

Comments


bottom of page