top of page

जनदर्शन : कलेक्टर ने जिले के विभिन्न गांवो से पहुंचे नागरिकों, आमजनों की सुनी समस्याएं

Jan 9, 2024
1 min read





जनदर्शन : कलेक्टर ने जिले के विभिन्न गांवो से पहुंचे नागरिकों, आमजनों की सुनी समस्याएं।


कवर्धा/ 08 जनवरी 2023। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवो से पहुंचे नागरिकों, आमजनों से मुलाकात किया। उन्होंने मुलाकात कर उनकी मांगो एवं समस्याओं और शिकायत संबंधी आवेदनों का निराकरण करने संबंधित विभाग के अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये।


आज जनदर्शन में बोड़ला विकासखंड के ग्राम ठाकुरटोला के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत छूटे हुए हितग्राहियों के नाम जुड़वाने आवदेन दिया। कलेक्टर ने जिला पंचायत सीईओं को जांच कर त्वरित निराकरण कर नियमानुसार लाभ दिलवाने निर्देशित किया। ग्राम सेमरिया निवासी लालाराम ने ऋण पुस्तिका में नाम सुधरवाने आवेदन दिया। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को दस्तावेज के आधार पर नाम सुधारने कार्य करने निर्देशित किया। ग्राम घांघा निवासी पुल्लु सिंह, बीरसिंह, अंकलहा ने फर्द, हिस्सा, बंटवारा एवं खाता विभाजन के लिए आवेनदन दिया, ग्राम चंडालपुर निवासी रामप्रसाद मिश्रा ने स्वयं के जमीन पर कब्जा दिलाने आवेदन दिया। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को जांच कर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। इस प्रकार जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर जनमेजय महोबे ने गंभीरतापूर्वक सभी आवेदनों पर शीघ्र कार्यवाही करने के लिए ग्रामीणों को भरोसा दिलाया। जनदर्शन में डिप्टी कलेक्टर लेखा अजगल्ले उपस्थित थे।

 
 
 

Comments


bottom of page