top of page

जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़, सेक्स रैकेट पर कवर्धा पुलिस की कार्रवाई

Dec 28, 2023
1 min read

कवर्धा / पुलिस ने जिले में जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक युवक और 3 महिलाओं को गिरफ्तार है. कोतवाली पुलिस को घुघरी अटल आवास में लंबे समय से गैरकानूनी देहव्यपार चलने की शिकायत मिल रही थी, जिसपर संज्ञान लेते हुए यह कार्रवाई की गई है।


जानकारी के मुताबिक यह देह व्यापार घुघरी अटल आवास के एक निर्माणाधीन मकान में चल रहा था, जहां छापेमारी के दौरान कोतवाली पुलिस ने मौके से राहुल लहरें नामक युवक को गिरफ्तार किया है, वहीं तीन अलग-अलग कमरों से तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है।


इनमें से एक महिला रायपुर और दो बिलासपुर की रहने वाली बताई जा रही है. मामले में पुलिस ने महिलाओं से पुछताछ के बाद उन्हें सखी सेंटर में भेजा है.कोतवाली थाना के थाना प्रभारी एम बी पटेल के मुताबिक छापेमारी के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी युवक राहुल पर महिला सप्लायर होने का आरोप है, जिसे बरहाल पुलिस कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Comments


bottom of page