top of page

शासकीय प्राथमिक शाला सिवनी खुर्द से प्रियांशु पालके का नवोदय विद्यालय में चयन हुआ

Jun 23, 2023
1 min read




शासकीय प्राथमिक शाला सिवनी खुर्द से प्रियांशु पालके का नवोदय विद्यालय में चयन हुआ ।


कवर्धा –रेंगाखार कला। बोडला विकास खंड के उत्कृष्ट शासकीय प्राथमिक शाला सिवनी खुर्द से प्रियांशु पालके का नवोदय विद्यालय में चयन हुआ है। इनके दादा सेवानिर्वृत प्रधान पाठक वाई एल पालके है वा पिता वीरेंद्र पालके शासकीय डाक्टर रेंगाखार कला में पदस्थ है। विद्यालय के शिक्षक नरेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि नवोदय विद्यालय की तैयारी हेतु माध्यमिक शाला एवम् प्राथमिक शाला सिवनी खुर्द के स्टाफ प्रतिदिन अतिरिक्त समय देकर तैयारी करवा रहे थे, स्कूल के साथ-साथ पालक गण भी तैयारी में निरंतर लगे रहते थे इस सफलता के लिए माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक वा संकुल समन्वयक मंतलाल मरकाम, शिक्षक पी के ठाकुर, ललीत निषाद एवम् प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक अनिता मुरचले, नरेंद्र सिंह राजपूत वा गुनाराम चंदेल सर, प्रधान पाठक कमलदास मुरचले, श्रद्धा पालके, इंद्र कुमार पालके ,संकुल प्रभारी रेगाखार सहादुर तलवारे, शिक्षक दुर्गेश टेकाम, सरपंच विमला यशवंत पालके शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं समस्त पदाधिकारी ने बधाई व शुभकामनाएं दी है।

Comments


bottom of page