उप राष्ट्रपति पद की दौड़ में सियासी घमासान - I.N.D.I.A गठबंधन के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी पर विजय शर्मा का कटाक्ष।

कवर्धा-उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद रिक्त पद को भरने की कवायद तेज हो गई है। NDA और आईएनडीआईए गठबंधन, दोनों ही अपने-अपने उम्मीदवारों को लेकर सक्रिय हैं। इसी बीच INDI गठबंधन द्वारा पूर्व जज बी. सुदर्शन रेड्डी को उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर सियासी बयानबाज़ी शुरू हो गई है।
विजय शर्मा के निशाने पर बी. सुदर्शन रेड्डी
छत्तीसगढ़ राज्य के भाजपा सरकार में उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने बी. सुदर्शन रेड्डी के नाम पर सवाल खड़े किए हैं। शर्मा ने कहा कि 2011 में न्यायमूर्ति रेड्डी के आदेश पर बस्तर में चल रहा सलवा जुडूम आंदोलन समाप्त कर दिया गया था।
उस समय सलवा जुडूम नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक मोड़ पर पहुँच चुका था और स्थानीय लोग इस आंदोलन में सक्रिय रूप से जुड़ रहे थे।”
- विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़,
शर्मा के अनुसार, आंदोलन बंद होने के बाद बस्तर लंबे समय तक हिंसा की चपेट में रहा और अनेक मामलों में सीबीआई जांच की मांग उठी।
15 वर्षों तक बस्तर में उथल-पुथल - उप मुख्यमंत्री का आरोप
विजय शर्मा ने कहा,
इस निर्णय के बाद बस्तर में लगातार 15 वर्षों तक उथल-पुथल रही, हालात अब जाकर कुछ बदल रहे हैं।
उनका यह भी कहना है कि इस फैसले के कारण कई निर्दोष लोगों की जान गई और हिंसा का दौर बढ़ा। साथ ही उन्होंने स्पष्ठ आरोप लगाते हुए कहा है कि जाने कितनों के पैर कटे, जाने कितनों के गले रेते गए और इन सबका कारण विजय शर्मा ने बी.सुदर्शन रेड्डी के उस आदेश को जिम्मेवार ठहराया है ।
इस बयान पर हालांकि विपक्ष या I.N.D.I.A गठबंधन की ओर से अब तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।





Comments