top of page

कवर्धा में चढ़ा सियासी पारा, राहुल गांधी, जेपी नड्डा और भगवंत मान, आज आएंगे कबीरधाम








कवर्धा में चढ़ा सियासी पारा, राहुल गांधी, जेपी नड्डा और भगवंत मान, आज आएंगे कबीरधाम।


कबीरधाम /तीन दिग्गज नेता करेंगे चुनावी प्रचार:जानकारी के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज रविवार को 2 बजे पंडरिया आएंगे. यहां आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल ग्राउंड में आमसभा को संबोधित करेंगे. साथ ही भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा के लिए जनता से वोट की अपील करेंगे. वहीं, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज कवर्धा पहुंचेंगे. यहां गांधी मैदान में आमसभा में शामिल होंगे. इसके साथ ही आम आदमी पार्टी से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कवर्धा नगर में रोड शो करेंगे. भगवंत मान आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजा खड्गराज सिंह के पक्ष में चुनावी प्रचार करेंगे।


तीनों पार्टी कर सकती है बड़ा ऐलान: कवर्धा में तीनों दिग्गज नेताओं का चुनावी दौरा है. ऐसे में ये अनुमान लगाए जा रहे हैं कि तीनों नेता जनता के लिए बड़ी घोषणा कर सकते हैं. बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में राहुल गांधी ने कवर्धा की रैली में कर्जमाफी का ऐलान किया था. जिसे कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में शामिल किया. इसके बाद छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की एकतरफा सरकार बनी. इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि राहुल गांधी कवर्धा में कुछ बड़ा ऐलान कर सकते हैं।




Comments


bottom of page