थाना-चिल्फी, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) "पुलिस जन चौपाल"

थाना-चिल्फी, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) "पुलिस जन चौपाल"
कवर्धा /कबीरधाम जिले के थाना चिल्फी प्रभारी उप. निरीक्षक उनेश देशमुख द्वारा आज दिनांक-08.01.2024 को कबीरधाम पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में थाना चिल्फी क्षेत्र के वनांचल ग्राम बेंदा में पुलिस जन चौपाल लगाया गया। पुलिस जन चौपाल में उपस्थित वनांचल ग्राम वासियों को मोबाइल फोन के माध्यम से होने वाले ठगी से बचाव के उपाय एवं यातायात के नियम व महिला एवं बालक बालिकाओं से संबंधित अपराधों की विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान कर उनके अधिकारों को बात कर जागरूक किया गया।





Comments