top of page

पुलिस चौकी- दामापुर और थाना कुंण्डा में लगा"पुलिस जन चौपाल"

Jan 8, 2024
1 min read




पुलिस चौकी-दामापुर और थाना कुंण्डा में लगा"पुलिस जन चौपाल"


कवर्धा /कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंडरिया पंकज पटेल के मार्गदर्शन में आज दिनांक-08.01.2024 को चौकी दामापुर प्रभारी उप.निरीक्षक विमल लावनिया द्वारा चौकी क्षेत्र के ग्राम अमली मालगी में पुलिस जन चौपाल लगाया गया। चौकी प्रभारी द्वारा उपस्थित ग्रामवासी महिला/पुरुष/बच्चों को संबोधित करते हुए कहा गया, कि गाँव को नशा मुक्त अपराध मुक्त बनाने के लिए बच्चों को शिक्षित होना अत्यंत आवश्यक है, शिक्षित व्यक्ति ही समाज को बेहतर से और बेहतर बनाते हैं।

इसलिए आप सभी अपने बालक बालिकाओं को स्कूल अवश्य भेजें।

साइबर क्राइम के संबंध में केवाईसी अपडेट, लुभावने ऑफर के लिंक को क्लिक न करने, ओ.टी.पी. शेयर न करने, गाँव में सोना चांदी चमकने के नाम पर काफी ठगी होती है, किसी के झांसे में ना आयें,अवैध शराब बिक्री करने, सट्टा एवं जुआ खिलाने, नशीली दवाई एवं नशीली इंजेक्शन का उपयोग करने वाले के खिलाफ पुलिस को सूचना देने एवं अभिव्यक्त एप के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए, यातायात नियमों के पालन करने एवं दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने, तीन सवारी नहीं चलने, शराब सेवन कर वाहन नहीं चलाने समझाइस दी गई। इस अवसर पर ग्राम अमलीमालगी के सरपंच, सचिव, पंच एवं अधिक संख्या में ग्रामवासी महिला पुरुष एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Comments


bottom of page