top of page

26 दिसंबर मंगलवार को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

Dec 21, 2023
2 min read





26 दिसंबर मंगलवार को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन।


कवर्धा/ 21 दिसम्बर 2023। कबीरधाम जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो, निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है, उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कबीरधाम कार्यालय परिसर में 26 दिसंबर 2023 मंगलवार को सबेरे 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। प्लेसमेंट कैम्प में शिवशक्ति बायो टेक्नोलॉजिस्ट लिमिटेड, प्रथम तल, जयप्रकाश काम्प्लेक्स, तेलीबांधा चौक, रायपुर द्वारा पद सेल्स रिप्रेसेन्टेटिव के 12 पद (न्यून.शैक्ष.यो. 12वीं कक्षा उत्तीर्ण, आयुसीमा 18-35 वर्ष, वेतन रूपए 7,000$1300 टीए/डीए एवं अन्य भत्ता, कार्यक्षेत्र कवर्धा, सहसपुर लोहारा) एवं सर्वाइस के 05 पद (न्यून.शैक्ष.यो. बी.एस.स.ी (कृषि) कक्षा उत्तीर्ण, आयुसीमा 18-35 वर्ष, वेतन रू. 7,000$1300 टीए/डीए एवं अन्य भत्ता, कार्यक्षेत्र कवर्धा, सहसपुर लोहारा) पर भर्ती किया जाना है। यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है।


जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय नियोजक (निजी संस्था) तथा आवेदक के मध्य एक प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है तथा यह नियुक्ति केवल निजी क्षेत्र के संस्थाओं में कार्य हेतु किया जाता है। चयन संबंधी कार्यवाही नियोजक द्वारा ही किया जाना है, अतः पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य विस्तृत जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो व अन्य प्रमाण पत्रों (जो पद हेतु आवश्यक हो) की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ नियत समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जिला न्यायालय रोड, कवर्धा, जिला कबीरधाम में उपस्थित हो सकते है। इसके लिए किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं होगा।

Comments


bottom of page