top of page

बैडमिंटन में पीजी कॉलेज कवर्धा का उम्दा प्रदर्शन बने चैंपियन, खिताब पर जमाया कब्जा

Sep 23, 2023
1 min read





बैडमिंटन में पीजी कॉलेज कवर्धा का उम्दा प्रदर्शन बने चैंपियन, खिताब पर जमाया कब्जा।



कवर्धा/उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित महाविद्यालय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ कल 21 अगस्त 2023 को हुआ, जिसमें राजनांदगांव परिक्षेत्र बैडमिंटन महिला/ पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव में हुआ। उपरोक्त प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में 12 टीम एवं महिला वर्ग में कुल 10 टीम सम्मिलित हुए। पीजी कॉलेज कवर्धा पुरुष टीम ने फाइनल मैच में प्रज्वल गुप्ता ने 18-21, 21-11 और 21-13 से मैच जीता,तो वही उज्जवल गुप्ता ने सीधे सेट में अपने विरोधी को 21-7 और 21-11 से हराकर बैडमिंटन प्रतियोगिता का खिताब अपना नाम किया। आदित्य सोनी ने भी ट्रायल देकर अपने विरोधी को परास्त करते हुए 6वां रैंक हासिल किया। इस प्रकार पीजी कॉलेज कवर्धा के खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए बैडमिंटन प्रतियोगिता में चैम्पियन बनके महाविद्यालय का नाम रौशन किये। बैडमिंटन महिला वर्ग के खिलाड़ियों के द्वारा भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए फ्री क्वार्टर फाइनल राउंड तक पहुंचे। मदीहा अहमद ने ट्रायल राउंड में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 6वां रैंक हासिल किये। शैक्षणिक सत्र के पहले ही खेल प्रतियोगिता में महाविद्यालय के बैडमिंटन पुरुष टीम चैंपियन बना है जिससे महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है। उपरोक्त की जानकारी क्रीड़ा अधिकारी श्री के.पी.माहुले के द्वारा प्राचार्य डॉ. बी.एस. चौहान सर को बताया गया इसके बाद प्राचार्य सर के द्वारा विजेता खिलाड़ी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं प्रेषित किये। साथ ही महाविद्यालय के समस्त अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने भी विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं ज्ञापित किये।

Comments


bottom of page