top of page

कलेक्टर के जांच के निर्देश के बाद पटवारी घनश्याम मेरावी तत्काल प्रभाव से निलंबित

Jul 8, 2024
1 min read


कलेक्टर के जांच के निर्देश के बाद पटवारी घनश्याम मेरावी तत्काल प्रभाव से निलंबित।


कवर्धा। कलेक्टर जनमेजय महोबे में इलेक्ट्रानिक एवं सोशल मीडिया में वायरल पटवारी द्वारा लिए जा रहे रिश्वत की खबर को तत्काल संज्ञान में लिया। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की पंडरिया एसडीएम को जांच के निर्देश दिए। पंडरिया एसडीएम संदीप ठाकुर द्वारा जांच की गई एवं पीड़ित किसान का बयान लिया गया।

पंडरिया एसडीएम ने बताया कि सोशल मीडिया न्यूज एवं दूरभाष से प्राप्त वीडियो और पीड़ित किसान का बयान लिया गया। बयान एवं प्रारम्भिक जांच के आधार पर पंडरिया विकास खण्ड के हल्का पटवारी क्रमांक 15 के घनश्याम मेरावी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।


Comments


bottom of page