top of page

यात्री बस और कार की जबरदस्त टक्कर, दरवाजा तोड़कर निकाला कार चालक को


यात्री बस और कार की जबरदस्त टक्कर, दरवाजा तोड़कर निकाला कार चालक को ।


कवर्धा- कवर्धा से रायपुर की तरफ जा रही एक यात्री बस नेशनल हाईवे मार्ग इंदौरी के छोटे रगरा समिप मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही कार की भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गया।


वहीं बस के सामने हिस्सा भी डेमेंज हो गई। इस घटना की वजह रेंसिंग बाइक गुजरने से होना बताया जा रहा है।



दुर्घटना बाद बस सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। वही बस ड्राइवर ने घटना बाद अनियंत्रित बस को कंट्रोल कर लिया, आगे खेत व खाई है। वही कार सवार चालक को कुछ समय तक कार में फंसा रहा, मौके पर पहुंचे लोगों ने हिस्से को तोड़कर बाहर निकाला और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जिला मुख्यालय ले गया। घटना करीब साढ़े चार बजे की बताई जा रही है।

Comments


bottom of page