top of page

पंडरिया बड़ी खबर : कर्जा माफी के बाद कांग्रेस ने KG-2 से PG तक फ्री शिक्षा का किया ऐलान - नीलकंठ

Oct 28, 2023
2 min read






पंडरिया बड़ी खबर : कर्जा माफी के बाद कांग्रेस ने KG-2 से PG तक फ्री शिक्षा का किया ऐलान - नीलकंठ चंद्रवंशी।


कबीरधाम। कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव गांव जाकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील लोगों से कर रहें हैं। नीलकंठ के अपील का असर पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिल रहा हैं। कांग्रेस को आपार समर्थन मिल रहा हैं।


बता दे कि नीलकंठ चंद्रवंशी एक मजबूत प्रत्याशी के रूप में लगातार क्षेत्र मे दौरा कर रहे हैं। नीलकंठ चंद्रवंशी आज भी अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे इस दौरान वे ग्राम पलानसरी, संडी, डोंगरिया और चरकुड़ा पहुंचे।


लोगों के बीच पहुंचे नीलकंठ ने कहा


नीलकंठ ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार शुरुवात से छत्तीसगढ़ की जनता के लिए काम कर रही हैं। सरकार गौठान से लेकर नरवा गरवा घुरूवा बारी में कर रही हैं हमारी सरकार ने किसानों के फसल नुकसान को देखते हुए जिले के सभी गावों में गौठान का निर्माण कराया हैं, जिससे गायों को एक जगह ठहरने की व्यवस्था की गई थी।


भाजपा पर जमकर साधा निशाना


नीलकंठ ने कहा कि भाजपा सिर्फ गौ माता के नाम पर वोट मांगती हैं। हमारी सरकार ने गायों को ध्यान में रख के सभी गांवों में गौठानो के लिए जगह निकाल कर सरकारी जमीन को संरक्षित करने का काम किया हैं। हमारी सरकार जो भी वादा करती हैं, उस हर एक वादे को पूरा करती हैं। हमने जो कहा वो किया और आगे भी करते रहेंगे।


KG-2 से PG तक फ्री शिक्षा


वही, अब से कुछ देर पहले राहुल गांधी ने कांग्रेस सरकार बनते ही केजी टू से पीजी तक फ्री शिक्षा का ऐलान किया, जिसके बारें में नीलकंठ ने जनता को बताया। पहले किसानों का कर्जा माफ, आवास की व्यवस्था और अब बच्चों की शिक्षा के लिए इतने बड़े ऐलान से जनता काफी खुश नजर आई और कांग्रेस पर भरोसा जताया।


पंडरिया के लिए भी घोषणाएं


नीलकंठ चंद्रवंशी ने कहा कि आपका आशिर्वाद मिला, तो एक बार फिर कांग्रेस छत्तीसगढ़ में बहुमत से वापसी करेगी एवं पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस ही विजय होगी। सरकार बनते ही पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में सड़क, पानी व स्कूल सभी क्षेत्रों में विकास करेंगे।


कांग्रेस का कहना साफ़, किसान का कर्ज़ा माफ


नीलकंठ चंद्रवंशी ने कांग्रेस सरकार के योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमने पिछले पंचवर्षी में कहा था कि हमारी सरकार आएगी तो किसानो का कर्ज़ा माफ करेंगे और हमने किसानों का कर्ज़ा माफ़ भी किया। भूपेश बघेल सरकार ने कांग्रेस की वापसी होते ही फिर कर्जा माफी का ऐलान कर दिया, जिसके बाद छत्तीसगढ़ में हर्ष का माहौल हैं।


2800 में करेंगे धान खरीदी


पिछले साल किसानों का धान 15 क्विंटल प्रति एकड़ लिए लेकिन इस बार 15 की जगह 20 क्विंटल प्रति एकड़ लेने की घोषणा की है और ये भी कहा की हमने घोषणा की थी कि किसानो की धान ख़रीदी हम 2500 में करेंगे, लेकिन इस बार 2800 में ख़रीदी करेंगे।


इनकी रही मौजूदगी


इस मौके पर ग्राम, पलानसरी में विजय चंद्रवंशी, फारुक खान, अरुण साहू, दिलीप चंद्रवंशी, जगदीश लहरे, रामचंद यादव, प्रहलाद चंद्रवंशी, असवान नवरंग।

ग्राम संडी में प्रमोद चंद्रवंशी, नरेश चंद्रवंशी, सुरेश चंद्रवंशी, संतोष चंद्रवंशी।

चरकुड़ा में कन्हैया जायसवाल, उस्मान खान, विश्वनाथ धुरिया, असवानी, राजेन पात्रे, मनीष पात्रे, काशीराम पात्रे, रामसिंह धुर्वे, अफजाल खान, इस्माइल खान की उपस्थिति रही।

Comments


bottom of page