top of page

पंडरिया वि.स. क्षेत्र के पंडरिया, पांडातराई, इंदौरी, दुल्लापुर, कुंडा, कुकदुर एवं रणवीरपुर में......

Oct 25, 2023
1 min read






पंडरिया वि.स. क्षेत्र के पंडरिया, पांडातराई, इंदौरी, दुल्लापुर, कुंडा, कुकदुर एवं रणवीरपुर में लोगो की समस्याओं के निराकरण के लिए स्थापित किये जाएंगे “जनसेवा ही भावना” सेवा सुविधा केंद्र - भावना बोहरा।


पंडरिया वि. स. भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा ने कहा कि उन्हें क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान उन्होंने यह महसूस किया क्षेत्रवासियों को अपनी मूलभूत सुविधाओं आवश्यकताओं एवं समस्याओं के निराकरण के लिए ब्लॉक व जिला मुख्यालय जाने की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लोगो के इस पीड़ा व समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए “जनसेवा ही भावना” सेवा सुविधा केंद्र पंडरिया विधानसभा के अंतर्गत पंडरिया, पांडातराई, इंदौरी, दुल्लापुर, कुंडा, कुकदुर एवं रणवीरपुर मंडल में स्थापित किये जाएंगे।


सेवा केंद्र आप सभी की मूलभूत से लेकर आवश्यक सेवाओं तथा आपके गाँव, गली, मोहल्ले एवं क्षेत्र में व्याप्त हर समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए समर्पित रहेगा, जिससे आपके जिला अथवा ब्लॉक मुख्यालय आने-जाने के समय की बचत होगी तथा आपको मानसिक व आर्थिक संबल मिलेगा।

Comments


bottom of page