top of page

नशीली दवाओं के दुरुपयोग और नशीली दवाओं के उन्मूलन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Dec 22, 2023
2 min read


नशीली दवाओं के दुरुपयोग और नशीली दवाओं के उन्मूलन हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।


कवर्धा/ माननीय श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे, जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कबीरधाम के निर्देशानुसार आज दिनांक 22.12.2023 को नालसा (नशीली दवाओं के दुरुपयोग और नशीली दवाओं के उन्मूलन के पीड़ितों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना, 2015 के महत्वपूर्ण प्रावधान तथा नशीदी दवाओं के दुरूपयोग के दुष्परिणाम के प्रति जागरूकता एवं विधिक प्रावधानों के अधिक प्रचार-प्रसार हेतु नवीन ए.डी.आर. भवन, जिला न्यायालय परिसर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।


इस कार्यक्रम मेें उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण, ड्रग निरीक्षक, समस्त मेडिकल संघ के पदाधिकारियों एवं दवा विक्रेताओं को उपस्थित न्यायाधीश पल्लव रघुवंशी द्वारा नशीली दवाओं के दुष्परिणाम के बारे में बताया गया, साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि नशीली दवाओं को अनाधिकृत रूप से बेचे जाने पर एन0डी0पी0एस0 अधिनियम के तहत सजा का प्रावधान है। साथ ही यदि कोई नशा के आदि है, तो मादक पदार्थों की लत का इलाज किया जा सकता है।


अमित प्रताप चन्द्रा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कबीरधाम द्वारा बताया गया कि चिकित्सक के द्वारा जारी पर्ची के आधार पर ही दवा विक्रय किया जाए, क्योंकि चिकित्सक के द्वारा संबंधित व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए आवश्यकता के अनुसार दवा प्रदाय किए जाने हेतु पर्चा(प्रिस्क्रिप्शन) लिखा जाता है, परन्तु नशीली दवा के अभ्यस्थ व्यक्ति द्वारा बिना पर्चे के नशीली दवा का सेवन कर उसका दुरूपयोग किया जाता है। इसलिए चिकित्सक के द्वारा जारी पर्ची के अनुसार ही दवा विक्रय किया जाए पर्चे के बिना नहीं। इसके साथ-साथ दवा विक्रेता एवं दवा से जुड़े सभी लोगांे की यह जिम्मेदारी है कि स्वापक औषधियाॅ मनः प्रभावी अधिनियम 2014 के प्रावधानों का पालन करे।


कार्यशाला में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन महेश कुमार सूर्यवंशी, ड्रग इस्पेक्टर, अनिल दानी, अध्यक्ष जिला दवा विक्रेता संघ, अमित बरड़िया, सचिव जिला दवा विक्रेता संघ अन्य पदाधिकारीगण एवं संघ के लगभग 30 दवा विक्रेता सदस्यगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल बनाने में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कबीरधाम के समस्त स्टाॅफगण एवं पैरालिगल वालिन्टियरगण का सहयोग रहा।

Comments


bottom of page