top of page

पुलिस कर्मियों के सप्ताहिक अवकाश के संबंध में पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

Jan 17, 2024
1 min read





पुलिस कर्मियों के सप्ताहिक अवकाश के संबंध में पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश।


गृहमंत्री विजय शर्मा ने पुलिस महानिदेशक को सप्ताहिक अवकाश के लिए किया था निर्देशित ।


रायपुर/ 17 जनवरी 2024/ राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पुलिस मुख्यालय से पुलिस कर्मियों के सप्ताहिक अवकाश के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। गृहमंत्री विजय शर्मा से फील्ड में तैनात पुलिस कर्मियों ने मुलाकात कर सप्ताहिक अवकाश के संबंध में जानकारी दी थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए गृहमंत्री विजय शर्मा ने पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा को सप्ताहिक अवकाश के लिए निर्देशित किया था।

पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने कहा है। इस आशय का पत्र उन्होंने समस्त पुलिस ईकाईयां छत्तीसगढ़ को प्रेषित किया है। जारी परिपत्र में यह भी उल्लेखित किया गया है कि आरक्षक से निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारियों को सप्ताहिक अवकाश प्रदान करने हेतु जारी संदर्भित दिशा-निर्देशों एवं समय-समय पर जारी किये गए दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए।

Comments


bottom of page