top of page

जिला सर्व यादव समाज के पदाधिकारियों ने नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव से की मुलाकात।

Aug 18
2 min read

कवर्धा-जिला अध्यक्ष चंद्रेश यादव एवं युवा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों और युवाओं ने एसपी से जिले की कानून-व्यवस्था, सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और युवाओं की सकारात्मक भूमिका सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका है। पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर संवाद एवं सहयोग से सामाजिक वातावरण को और मजबूत किया जा सकता है। जिला अध्यक्ष चंद्रेश यादव ने कहा कि सर्व यादव समाज कानून का सम्मान करते हुए सामाजिक सद्भाव, शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन के साथ सकारात्मक सहयोग करता रहेगा। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि युवाओं को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने और जनहित से जुड़े कार्यों में उनकी सहभागिता बढ़ाने के प्रयास जारी रहेंगे। एसपी का अभिनंदन कार्यक्रम पुलिस प्रशासन और समाज के बीच संवाद एवं सहयोग को मजबूत करने की पहल के रूप में सामने आया।


कलेक्टर को ज्ञापन, जन्माष्टमी पर प्रतिबंध की मांग


एसपी से मुलाकात के बाद सर्व यादव समाज के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर गोपाल वर्मा से भी मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी जन्माष्टमी पर्व के दौरान मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगाने और शराब दुकानें बंद रखने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि जन्माष्टमी धार्मिक आस्था से जुड़ा पर्व है। पर्व के दौरान शांतिपूर्ण और धार्मिक वातावरण बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की जानी चाहिए।


समाज भवन में अतिक्रमण रोकने की मांग-

प्रतिनिधियों ने भारत माता चौक के पास स्थित सर्व यादव समाज के भवन को लेकर भी नगर पालिका अध्यक्ष सीपी चंद्रवंशी व कलेक्टर को भी ज्ञापन सौंपा। भवन की जमीन पर अतिक्रमण रोकने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई। मामले में कार्रवाई करने का आग्रह किया गया। समाज के प्रतिनिधियों ने भवन और उससे जुड़ी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग रखी।

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ओम यदु, डॉ एनएल यदु, संरक्षक राकेश यदु, युवा अध्यक्ष चंद्रेश यादव, कनस यादव, दिनेश यादव, चंद्रकांत यादव, रूपेश यादव, श्याम यादव, राकेश यादव, तुलसी यादव, राजकमल यादव, जीवन यादव, संदीप यादव सहित सर्व यादव समाज युवा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Comments


bottom of page