top of page

ब्रेकिंग न्यूज़: लालपुर नर्सरी मे बुजुर्ग की लथपथ मिली,लाश हत्या की आशंका

Jan 21, 2024
1 min read




लालपुर नर्सरी मे बुजुर्ग की लथपथ मिली,लाश हत्या की आशंका।



कवर्धा/ जिले के लालपुर कला मे नर्सरी के पास एक अधेड़ व्यक्ति की खून से लथपथ लाश मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. मृतक का नाम साधराम यादव है जो कि, एक स्थानीय गौशाला में चरवाहे का काम किया करता था. वारदात की सूचना के बाद ग्रमीणों ने सिटी कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हुई है.

जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग की लाश में किसी धारदार हथियार से बने जख्म निशान मिले है. वहीं मृतक के परिजनों के मुताबिक उसकी हत्या आपसी रंजिश के चलते की गई है. फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वाड की मदद से मौके से सबुत इकठ्ठा करने में जुटी हुई है. वहीं मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है. हत्या कि इस वारदात के बाद से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Comments


bottom of page