top of page

भाजपा उम्मीदवार विजय शर्मा के विरुद्ध बिना अनुमति आम सभा करने और दो समुदाय के बीच सामाजिक ........

Oct 14, 2023
1 min read






भाजपा उम्मीदवार विजय शर्मा के विरुद्ध बिना अनुमति आम सभा करने और दो समुदाय के बीच सामाजिक शांति बिगाड़ने की शिकायत पर नोटिश जारी।


कवर्धा/ 14 अक्टूबर 2023। रिटर्निंग ऑफिसर विधानससभा -72 कवर्धा के पी सी कोरी ने लिखित शिकायत प्राप्त होने पर कवर्धा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 72 के भाजपा उम्मीदवार विजय शर्मा द्वारा निर्वाचन के नतीजों को प्रभावित करने के उद्देश्य से बिना अनुमति आम सभा करने एवं दो समुदाय के मध्य सामाजिक शांति बिगाड़ने के संबंध में नोटिस जारी किया है।


 इस संबंध में उम्मीदवार विजय शर्मा को शिकायत पत्र में दी गई कंडिका की बिन्दुवार जवाब 14 अक्टूबर 2023 को शाम 04  बजे रिटर्निंग कार्यालय जिला कार्यालय, कबीरधाम में प्रस्तुत करने कहा गया है। समयावधि में जवाब प्रस्तुत न करने पर एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।

Comments


bottom of page