top of page

जनसंपर्क में लगे निलकंठ, सीएम की घोषणा से किसानों में उत्साह, "भूपेश है तो भरोसा है" ट्रेंड

Oct 24, 2023
1 min read






जनसंपर्क में लगे निलकंठ, सीएम की घोषणा से किसानों में उत्साह, "भूपेश है तो भरोसा है" ट्रेंड।


पंडरिया। छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीते दिन सोमवार को शक्ति के सभा को सम्बोधित करते हुए किसानों को बड़ी सौगात देने का ऐलान किया। सीएम ने सरकार बनते ही एक बार फिर किसानों के कर्जा माफ की घोषणा की, जिससे पूरे प्रदेश भर में किसानों के चेहरे खिल गए व सोशल मीडिया पर आभार देते हुए "भूपेश है तो भरोसा है" ट्रेंड होने लगा हैं।


किसानों ने सीएम को दिया खूब आशीर्वाद -


वही आज पंडरिया कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर ग्राम मथानी और ढोलबज्जा पहुँचे, जहां मंदिर पहुँच पूजा अर्चना कर किसानों से भेंट किया। इस दौरान किसानों द्वारा मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रगट करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया गया।


निलकंठ ने इस बात का दिया आश्वासन -


वही, गांव के कुछ छोटे समस्याओं को ग्रामीणों ने अवगत कराते हुए कहा सरकार बनते ही हमारी गांव की समस्या से तत्काल निजात करें। नीलकंठ ने जल्द समस्या से निजात दिलाने का भी आश्वासन दिया।


इनकी रही उपस्थिति -


इस अवसर पर मथानी कला से नारायण साहू, लल्लू चंद्राकर, प्रहलाद चंद्रवंशी, विजय चंद्रवंशी, रामफल चंद्रवंशी, दौलत चंद्राकर, ताकेश्वर चंद्राकर, होलू श्रीवाश, मोहित यादव, बलराम चंद्रवंशी, ग्राम पटुआ में तुकेश चंद्रवंशी, राजेश्वर चंद्राकर, पैदुराम यादव, अदु राम यादव, वेदप्रकाश चंद्राकर, भजन चंद्रवंशी और ग्राम जैतपुरी में नंद गेंड्रे, सुरेंद्र गेंड्रे, खेलु गेंड्रे, कुंजराम गेंड्रे, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे l

Comments


bottom of page