top of page

प्रत्याशी ऐलान के बाद पहली बार गृह ग्राम पहुंचे नीलकंठ चंद्रवंशी, ग्रामीणों ने किया शानदार स्वागत

Oct 17, 2023
1 min read






प्रत्याशी ऐलान के बाद पहली बार गृह ग्राम पहुंचे नीलकंठ चंद्रवंशी, ग्रामीणों ने किया शानदार स्वागत।


कबीरधाम। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने विधानसभा पंडरिया से नीलकंठ चंद्रवंशी को अपना प्रत्याशी बनाया हैं। पंडरिया विधानसभा से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी बनाएं जाने के बाद पहली बार नीलकंठ चंद्रवंशी गांव घोरेवारा पहुंचे।

वही कांग्रेस प्रत्याशी नीलकंठ चंद्रवंशी का ग्रामीणों ने उनके निवास पर पहुंचने पर श्रीफल, साल एवं माला पहना करके आत्मीय स्वागत किया। साथ नीलकंठ चंद्रवंशी को मिठाई खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दी।


इस दौरान नीलकंठ चंद्रवंशी ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और प्रदेश के भूपेश सरकार द्वारा किए गए काम काज के बारे में चर्चा की गई और पंडरिया विधानसभा को एक नए दिशा में आगे कैसे बढ़ाया जाएं इस पर लोगों से राय भी लिया।


इस दौरान भगरायटोला, पुखराज साहू, सुखनंदन ध्रु, श्रीराम मरावी, रामु राम, राम दिन, चंदू ध्रू, विजय मरकाम उपस्थित रहे।

Comments


bottom of page