top of page

नेशनल लोक अदालत 13 जुलाई को, प्रधान न्यायाधीश ने ली बैठक

Jun 21, 2024
1 min read


नेशनल लोक अदालत 13 जुलाई को, प्रधान न्यायाधीश ने ली बैठक।


कवर्धा/ 21 जून 2024। नेशनल लोक अदालत 13 जुलाई 2024 को समस्त न्यायालयों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें अधिकाधिक प्रकरणों के राजीनामा व समझौते से निराकरण के लिए प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे के द्वारा आज जिला न्यायालय में समस्त न्यायाधीशगण की बैठक ली गई। प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा न्यायाधीशों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे मामले जो शमनीय प्रकृति के हां, चिन्हांकित किया जाकर, उनमें शीघ्र नोटिस जारी किए जाएं एवं 13 जुलाई की नेशनल लोक अदालत में उक्त प्रकरण रखें। यदि किसी प्रकरण में राजीनामा संभव हो तो, पक्षकारों की प्रीसिटिंग कर उन्हें राजीनामा के लिए प्रोत्साहित किया जाएं, पक्षकारों को बताया जाएं कि राजीनामा से आपके कीमती समय एवं धन की बचत तो होगी ही साथ ही आपका बैर भी समाप्त हो जाएगा। प्रधान जिला न्यायाधीश दुबे द्वारा अधिकाधिक संख्या में प्रकरण 13 जुलाई के नेशनल लोक अदालत में रखे जाने एवं अधिक से अधिक संख्या में प्रीसिटिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही मीडियेशन में मामला रिफर करने के भी सुझाव दिए।

उल्लेखनीय है कि राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण सुलह, समझौते से नेशनल लोक अदालत में किया जा सकता है। साथ ही जिला न्यायालय परिसर स्थित एडीआर भवन में मध्यस्थता केन्द्र बनाया गया है जिसमें लम्बित न्यायालयीन प्रकरणों को मीडियेशन के लिए रिफर किया जाता है, जिसमें 40 घंटे की मध्यस्थता प्रशिक्षण प्राप्त न्यायाधीश एवं अधिवक्ता के द्वारा मामले को सुना जाकर मध्यस्थता कर प्रकरण में पक्षकारों के मध्य आपसी राजीनामा का प्रयास किया जाता है।

Comments


bottom of page