top of page

NATIONAL HERALD : मामले को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,कांग्रेस नेता सोनिया-राहुल का फूंक पुतला ।

Apr 18, 2025
1 min read

कवर्धा- नैशनल हेराल्ड मामले को लेकर जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश जताते हुए प्रदर्शन किया। जिला भाजपा इकाई ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला दहन किया।


भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस पार्टी ने नैशनल हेराल्ड के जरिए बड़ा आर्थिक घोटाला किया है। पार्टी का कहना है कि नैशनल हेराल्ड की लगभग 200 करोड़ रुपये की संपत्ति को मात्र 50 लाख रुपये में यंग इंडिया कंपनी को बेच दिया गया, जो सीधे तौर पर भ्रष्टाचार का मामला है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि जब भी भ्रष्टाचार के मामलों में ईडी और सीबीआई की कार्रवाई होती है, कांग्रेस उसे सत्ता का दुरुपयोग बताती है, जबकि स्वयं कांग्रेस ने इस मामले में गंभीर गड़बड़ी की है। प्रदर्शनकारियों ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को जेल भेजने की मांग की और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

कवर्धा-भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी

Comments


bottom of page