सैकड़ो से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

सैकड़ो से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन।
कवर्धा/पंडरिया विधानसभा भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा को टिकट मिलने के बाद से क्षेत्र में खुशी की लहर देखने को मिल रहा है ।
और कार्यकर्ताओं का जोश दोगुना हो गया है ,भावना बोहरा को टिकट मिलने के बाद क्षेत्र में अलग ही उत्साह देखा जा रहा है ,भारतीय जनता पार्टी के विकाश,सुशासन व राष्ट्रवादी विचार धारा से और भाजपा प्रत्याशी भावना बोहरा की रीति नीति से प्रेरित होकर पेंड्रा,खैरा, बाघामुड़ा,पनेका,के 100 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है।
इस दौरान दिनेश,भुनेश्वर,सीताराम साहू,पियूष ठाकुर,पीतांबर मंडल अध्यक्ष,विजय चंद्राकर गोपाल टंडन,मनोज बंजारे साथ ही भाजपा के सभी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।





Comments