top of page

कवर्धा विधानसभा के 44 सोसायटी समिति के अध्यक्ष व किसान संघ के कार्यकर्ताओं संग मंत्री अबकर की बैठक

Oct 21, 2023
1 min read





कवर्धा विधानसभा के 44 सोसायटी समिति के अध्यक्ष व किसान संघ के कार्यकर्ताओं संग मंत्री अबकर की बैठक, मांगा समर्थन, अकबर से मिलकर हुए खुश।



कवर्धा/मंत्री मोहम्मद अकबर के कवर्धा विधानसभा के प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से कवर्धा विधानसभा में हर्ष का माहौल है। प्रतिदिन विधानसभा के उन्हें चाहने वाले लोगो की भीड़ लगी है। हर छेत्र के लोग मंत्री से मुलाकात करने व उन्हें जीतने के लिए अपना समर्थन दे रहे है। आज राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय छिरहा में कवर्धा विधानसभा के 44 सोसायटी समिति के अध्यक्ष के साथ बैठक सम्पन्न हुआ। जिसमें विधानसभा चुनाव के लिए मंत्री अकबर ने समर्थन मांगा है। मंत्री ने कहा कि हमने किसानों का कर्ज माफ करके किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत की है। किसानों को परेशानी न हो इसके लिए धान खरीदी केंद्र उपार्जन केंद्रों की संख्या बढ़ाई है। साथ ही किसानों के लिए जिला सहकारी बैंक भी खोले है। जिससे किसानों को भटकना नही पड़ रहा है। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद लगातार किसानों के हित मे अनेकों बड़े कार्य किये है । जिससे किसानों को लाभ हुआ है। आज बैठक में किसान संघ के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। जहाँ किसानों ने मंत्री को इस विधानसभा चुनाव में समर्थन देने की बात कही है। इस प्रकार कवर्धा विधानसभा प्रत्याशी के रूप में मंत्री मोहम्मद अकबर लगातार किसानों सहित अलग अलग वर्ग के लोगो से बैठक कर विधानसभा चुनाव में सहयोग करने उनसे समर्थन मांग रहे है।

Comments


bottom of page