खिलाड़ी को खेल भावना से खेलना चाहिए – वाल्मिकी वर्मा

खिलाड़ी को खेल भावना से खेलना चाहिए :- वाल्मिकी वर्मा
बावातालाब और रेंगाखार जंगल के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला.....
कवर्धा / जिले के ग्राम पंचायत रेंगाखर जंगल में क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का आयोजन 22 फरवरी से 01 मार्च के बीच किया गया।रोमांचक मुकाबले में दोपहर 3:00 बजे बावातालाब और रेंगाखार जंगल के बीच खेला गया,जिसमें पहले बैटिंग करते हुए बावातालाब की टीम ने 6 ओवर में 128 रन का लक्ष्य दिया।लक्ष्य का पीछे करते हुए 6 ओवर में रेंगाखार की टीम ने केवल 79 रन ही बना पाई।इस प्रकार बावातालाब ने रेंगाखार जंगल को 49 रनों से फाइनल रोमांचक मुकाबले में जीत कर प्रथम पुरस्कार 15001/- पर कब्जा किया।वहीं द्वितीय पुरस्कार 7500/- रेंगाखार जंगल की टीम को मिला।
जनपद पंचायत बोड़ला अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रभाती मरकाम ने कहा कि खिलाड़ी को उत्साह उमंग ऊर्जा के साथ खेल भावना से खेलना चाहिए।हमेशा नदी की धार की तरह बहते रहना चाहिए अर्थात सतत अभ्यास करते रहना चाहिए,जीत एक दिन जरूर मिलेगी।
वहीं अध्यक्ष युवा कांग्रेस कवर्धा विधानसभा वाल्मिकी वर्मा ने कहा कि खेल हमारे दैनिक जीवन एवं स्वास्थ्य से जुड़ा रहता है,हर प्रकार से शरीर को स्वस्थ रखने का काम करते हैं।जिस तरीके से एक सिक्के के दो पहलू होते हैं एक हार और दूसरा जीत,जीत से हमको खुशियां मिलती है, और हार से हमको सिखाने की जरूरत होती है।
अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों को बेस्ट बैट्समैन,बेस्ट बॉलर,बेस्ट फिल्डर मैन ऑफ द मैच के रूप में शील्ड भेट कर अलग-अलग पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
उक्त कार्यक्रम क्रिकेट प्रतियोगिता समापन समारोह में वन परिक्षेत्र अधिकारी विजेन्द्र तिवारी,जनपद प्रीतिनिध लेखराम पंचेश्वर,पूर्व प्राचार्य मदन कश्यप,फगन सिंग मरावी,पूर्व एसआई अमर सिंह खुसरे,तानसेन चौधरी,युवा कांग्रेस लोहारा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश पटेल,पूर्व एल्डर मेन चंद्रशेखर नागराज,कमलेश राठौर,पदम सिंह मरावी,राजकुमार ओगरे,बीरेंद्र मरकाम, सोमल मरावी,अर्जुन वासनिक,किसन मारकंडे,उपसरपंच ललिता बाई मारकंडे,संतोष यादव,आशु नेताम,धंजय ध्रुवे,रा केश यादव,राजकुमार मारकंडे,युवा कांग्रेस रूपलाल साहू,गजराज सिंह टेकाम,अजय भाई,कप्तान विकास यादव,अध्यक्ष शिवराज नेताम विशेष नेतृत्व विष्णु सिंह नेताम एवम पूरी टीम क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।





Comments