एसपी ऑफिस के सामने मकान में मिली माँ और बेटी की खून से लथपथ सड़ी गली लाश

एसपी ऑफिस के सामने मकान में मिली माँ और बेटी की खून से लथपथ सड़ी गली लाश।
कवर्धा। कवर्धा में एक बंद घर के अंदर दुल्हन के जोड़े में सजी एक महिला और उसकी मां की लाश मिली है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने ही एक बंद घर की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रायपुर से फॉरेंसिक की टीम घटना स्थल पर पहुंची और जांच में जुटी। मृतकाें में दुल्हन के जोड़े में मिली महिला का नाम वसुंधरा वैष्णव बताया जा रहा है।
आपको बता दें कि मकान के दो कमरों में मां और बेटी की लाश मिली है। पड़ोसियों ने घर से तेज़ बदबू आने पर पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची जहां घर के गेट पर ताला लगा हुआ था। इसके बाद रायपुर से फॉरेंसिक की टीम भी घटना स्थल पर पहुंची और ताला तोड़कर आवश्यक जांच के बाद मां और बेटी के शव को बाहर निकाला। शवों की स्थिति बहुत ही खराब हो चुकी है जिसे देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना की पूरी जानकारी जांच के बाद ही सामने आने की बात कही जा रही है।
लाश की बरामदगी के बाद जांच में जुटी पुलिस,सिटी कोतवाली का मामला ।





Comments