top of page

कबीरधाम जिले के पीएम आवास के लाभार्थियों को नई दिल्ली के गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व में शामिल होने का आया बुलावा

Jan 25, 2024
1 min read




कबीरधाम जिले के पीएम आवास के लाभार्थियों को नई दिल्ली के गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व में शामिल होने का आया बुलावा।


कवर्धा/ 24 जनवरी 24। कबीरधाम जिले से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तीन लाभार्थी गणतंत्र दिवस परेड 2024 के लिए कर्तव्य पथ नई दिल्ली में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार जगैया बाई कौशिक एवं बघेला श्रीवास ग्राम पंचायत धमकी जनपद पंचायत कवर्धा तथा राम रतन पटेल ग्राम पंचायत सिंगारपुर जनपद पंचायत स.लोहारा शामिल हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 75 वे गणतंत्र दिवस समारोह के लिए भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को विशेष अतिथि के रूप में गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम संदीप कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिले के तीन लाभार्थियों को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह में शामिल होने का अवसर मिल रहा है। जिले की टीम को लेकर आवास समन्वय प्रीति साव इस गरिमामयी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Comments


bottom of page