top of page

लोहारा थाना प्रभारी विकास बघेल द्वारा ग्राम पंचायत बासिनझोरी में लगाया जनचौपाल

Jan 5, 2024
1 min read



लोहारा थाना प्रभारी विकास बघेल द्वारा ग्राम पंचायत बासिनझोरी में लगाया जनचौपाल।


कवर्धा/ पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक पल्लव के मार्गदर्शन मे एंव अति0 पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर अनुविभागीय अधिकारी संजय ध्रुव के दिशा निर्देशन मे थाना थाना प्रभारी लोहारा विकास बघेल द्वारा थानाक्षेत्रांतर्गत ग्राम बासिनझोरी ग्राम पंचायत मे आज दिनांक 04/01/2024 को जनचौपाल लगाया गया जिसमे ग्राम सरपंच ,पंचगण ग्राम कोटवार एवं ग्राम प्रमुख, एंव ग्राम पटेल लोग उपस्थिति आये जिन्हे बैंक से लेनदेन करते समय सावधानी बरतने ,एंव अपने पासबुक एटीएम कार्ड को सुरक्षित रखने, एंव बाहर से आने वाले संदिग्ध व्यक्ति जैसे फेरी लगाकर सामान बेचने वाले व लॉटरी लगा है कहकर मोबाईल के जरिये ठगी करने वाले सायबर ठगो से सावधान रहने वर्तमान प्रचलित अपराध जैसे चोरी, लूट, चैन स्नेचिंग, इंटरनेट के माध्यम से ठगी एवं अनजान नम्बर से आने फोन काल से बचने एंव बाल व महिला संबंधित अपराधों की रोकथाम के संबंध मे जानकारी दी गई । एंव ग्रामीणो को नशीली पदार्थ सेवन करने से बचने, व नशीली पदार्थ बिक्री करने वाले असमाजिक तत्वो की जानकारी तत्काल सुचना देने कहा गया ।

Comments


bottom of page