top of page

कोइलारी में शंकराचार्य महाराज का दिव्य आगमन, भक्त निकालेंगे दिव्य कलश यात्रा

Mar 6, 2024
1 min read




कोइलारी में शंकराचार्य महाराज का दिव्य आगमन, भक्त निकालेंगे दिव्य कलश यात्रा


कबीरधाम। "परमाराध्य" परमधर्माधिस उत्तराम्नाय ज्योतिषपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामि श्री: अविमुक्तेश्वरानंद: सरस्वती '1008' जी महाराज का 7 मार्च दिन गुरुवार को कबीरधाम जिला में आगमन होना हैं। शंकराचार्य के आगमन के लिए भव्य तैयारियां की गई हैं।

शंकराचार्य जी महाराज के मीडिया प्रभारी अशोक साहू ने जानकारी दी जगद्गुरु शंकराचार्य 08 दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों के पूर्व से सुनियोजित धार्मिक कार्यक्रमों में पहुंच आशीर्वाद दे रहे हैं। इसे लेकर भक्तों में भारी उत्साह हैं।


ग्राम कोइलारी में भक्तों को मिलेगा दर्शन और आशीर्वचन लाभ


छत्तीसगढ़ प्रवास के 5वें दिन जगद्गुरु शंकराचार्य मध्यान 12 बजे सिमगा से प्रस्थान करके कबीरधाम जिला के ग्राम कोइलारी पहुंचेंगे। संतोष पांडेय एवं ग्रामवासियों के द्वारा गुरुदेव के आगमन पर भव्य कलश यात्रा पारम्परिक भजन कीर्तन करते हुए निकाली जाएगी। कलश यात्रा श्रीगणेश यज्ञ तथा श्रीशिव महापुराण कथा स्थल पहुंचेगी, जिसके बाद पादुकापूजन आशिवर्चन कार्यक्रम होगा।

वही तय कार्यक्रम के अनुसार शंकराचार्य महाराज देर शाम सलधा के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर महादेव का विशेष जलाभिषेक किया जाएगा।

Comments


bottom of page