top of page

शहर के संकीर्ण एवं विभिन्न चौक चौराहो, आस्था के केन्द्रो मनोरंजन स्थानों में शाम 05 बजे से प्रातः 04 बजे तक गस्त करेगी बाईक पेट्रोलिंग

May 12, 2024
1 min read


शहर में बढ़ते अपराधों की रोकथाम हेतु बाईक पेट्रोलिंग टीम तैयार।


शहर के संकीर्ण एवं विभिन्न चौक चौराहो, आस्था के केन्द्रो मनोरंजन स्थानों में शाम 05 बजे से प्रातः 04 बजे तक गस्त करेगी बाईक पेट्रोलिंग।


कवर्धा/शहर में बढ़ते अपराध एवं अवैधानिक गतिविधियों की रोकथाम, नशे के विरूद्ध कार्यवाही एवं नशाखोरी-चोरी की वारदात की रोकथाम, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी एवं धरपकड़ एवं महिला सुरक्षा, शहर के जनआस्था से जुड़े धार्मिक प्रतिस्ठान की सुरक्षा हेतु लगातार शहर के गणमान्य नागरिको द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत कराया गया था।

जिस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव द्वारा जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए एवं प्रभावी पुलिसिंग के मद्देनजर शहर के तंग एवं संकीर्ण गलियों में निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था हेतु एक विशेष बाईक पेट्रोलिंग टीम का गठन किया गया है जिसमें 16 जवान 08 बाईक पर दो शिफ्ट में पेट्रोलिंग करेंगे। प्रथम शिफ्ट संध्या 05 बजे से रात्रि 10 बजे तक एवं द्वितीय शिफ्ट रात्रि 11 बजे से सुबह 04 बजे तक शहर के विभिन्न चौक-चौराहे, संकीर्ण गलियों, तालाबो, सुनसान ईलाकों, आस्था के केन्द्रो, मनोरंजन स्थानों में प्रभावी रूप से पेट्रोलिंग करेगी। जिससे निश्चितरूप से अपराधों एवं अवैधानिक गतिविधों में रोकथाम होगी।

Comments


bottom of page