top of page

कबीरधाम डायल 112 पुलिस टीम के त्वरित कार्यवाही/सूझबूझ ने बचाया युवक की जान

Feb 22, 2024
2 min read








कबीरधाम डायल 112 पुलिस टीम के त्वरित कार्यवाही/सूझबूझ ने बचाया युवक की जान।


परिवारिक समस्या से घबराकर फांसी का फंदा तैयार कर कमरे में खुद को कर लिया था बंद।


पुलिस टीम के समझाने पर सुरक्षित कमरे से बाहर आया युवक।


कवर्धा/कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के द्वारा डायल 112 पुलिस टीम के समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। की सभी अपने-अपने ERV वाहन में मौजूद रहकर C4 रायपुर से प्राप्त होने वाले इवेंट में त्वरित कार्यवाही करते हुये जल्द से जल्द जरूरतमंद व्यक्ति के पास पहुंचकर यथासंभव मदद करें, साथ ही उसकी सूचना संबंधित थाने को भी नोट करायें। जिससे संबंधित थाना/चौकी पुलिस टीम को उचित कार्यवाही करने में सहायता प्राप्त हो सके। इसी तारतम्य में आज दिनांक-21.02.2024 को डायल 112 के बोडला पैंथर 02 को रायपुर सी.फोर. से सूचना प्राप्त हुआ। कि चौकी पोडी क्षेत्र में स्थित ग्राम के कॉलर द्वारा जानकारी दिया गया है। कि ग्राम का एक व्यक्ति अपने आप को कमरे में बंद कर लिया है, तथा फांसी का फंदा तैयार कर आत्महत्या करने की कोशिश कर रहा है। उक्त सूचना पर बिना विलंभ किये तत्काल बोडला ई.आर.वी. पैंथर 02 डायल 112 के आरक्षक सावत बांधेकर और चालक धनेश्वर साहू द्वारा कॉलर से संपर्क कर महज 8 मिनट में घटनास्थल पर पहुंचकर देखे तो एक व्यक्ति घर के भीतर अपने आप को बंद कर लिया था। जिसे उसके परिजन, आसपास रहने वाले पड़ोसी व ग्राम के प्रमुख व्यक्तियों के द्वारा दरवाजा खोलने हेतु आग्रह किया जा रहा था। डायल 112 टीम के द्वारा कमरे के अंदर बंद व्यक्ति को खिड़की के माध्यम से अपना परिचय देते हुये आवाज लगाकर किसी भी प्रकार से अपने आप को नुकसान ना पहुंचाने अपील किया गया तथा जो भी समस्या है, उसका त्वरित निराकरण करने आश्वासन दिया गया, जिस पर पुलिस टीम की बातों को सुन फांसी के फंदे पर लटकाने से पहले व्यक्ति दरवाजा खोलकर बाहर आ गया। जिससे बातचीत करने पर पारिवारिक करण के चलते अपनी जिंदगी खत्म करना चाहता था बताया गया। जिसे सहानुभूति पूर्वक समझाइस देने पर पुलिस टीम की बात समझा तथा दोबारा इस तरीके की हरकत नहीं करने कहा गया। डायल 112 टीम के द्वारा उक्त व्यक्ति के परिजनों को आवश्यक समझाइस दिया गया। डायल 112 पुलिस टीम के इस कार्य को देख उपस्थित ग्राम वासियों के द्वारा पुलिस टीम की जमकर सराहना की गई।

Comments


bottom of page