top of page

दोहरे हत्याकांड में पुलिस को सफलता मिली है,बॉयफ्रेंड निकला माँ और बेटी का हत्यारा

Feb 26, 2024
1 min read





दोहरे हत्याकांड में पुलिस को सफलता मिली है,बॉयफ्रेंड निकला माँ और बेटी का हत्यारा


कवर्धा/ दोहरे हत्याकांड में पुलिस को सफलता मिली है. इस मामले में पुलिस ने लड़की के बॉयफ्रेंड अश्वनी पांडे को रायपुर से गिरफ्तार किया है. आरोपी बिलासपुर का रहने वाला बताया जा रहा. आरोपी से मृतिका की स्कूटी और मोबाइल भी बरामद किया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक मृतिका 3 शादी कर चुकी है. मृतिका आरोपी से भी शादी करने वाली थी।


बता दें कि जिले में एसपी ऑफिस के सामने एक मकान में रविवार को मां और बेटी की खून से लथपथ सड़ी-गली लाश मिली थी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रायपुर से फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची थी और जांच में जुटी थी. पुलिस ने आज आरोपी बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है।




Comments


bottom of page