top of page

अवैध कच्ची महुआ शराब का बिक्री करने वाले 01 आरोपी को थाना पंडरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

Feb 27, 2024
1 min read






अवैध कच्ची महुआ शराब का बिक्री करने वाले 01 आरोपी को थाना पंडरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।


आरोपी के विरुद्ध थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक-87/2024 धारा 34(1) (ख) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।


थाना पंडरिया पुलिस टीम के द्वारा जिले के अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर अवैध शराब, गाँजा बिक्री एवं परिवहन तथा जुआ, सट्टा जैसे अपराधिक कृतों पर पूर्णता लगाम लगाने लगातार असामाजिक तत्वों पर उचित वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में दिनांक-26.02.2024 को मुखबीर की सूचना पर आरोपी दशरथ पिता श्रीराम गंधर्व उम्र 28 वर्ष सा. बिचपारा थाना पंडरिया जिला कबीरधाम को अपने घर के सामने अवैध धन अर्जित करने की नियत से कच्ची महुआ शराब को अपने कब्जे मे रखकर बिक्री करते गवाहों के समक्ष रंगे हाथों पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 4000/ मि.ली. महुअ शराब की. 400/-रूपये को पुलिस टीम के द्वारा जप्त कर आरोपी दशरथ पिता श्रीराम गंधर्व उम्र 28 वर्ष साकीन बिचपारा पंडरिया के विरुद्ध थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक - 87/2024 धारा 34 (1) (ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही किया गया है।

Comments


bottom of page