top of page

अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले 02 आरोपियों को थाना पंडरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

Feb 8, 2024
1 min read






अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वाले 02 आरोपियों को थाना पंडरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।


आरोपियो के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

कवर्धा/कबीरधाम जिले के थाना पंडरिया पुलिस टीम के द्वारा दो अलग-अलग स्थान से मुखबीर सूचना पर अवैध धन अर्जित करने के नियत से अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें (1)आरोपी गुहाराम निर्मलकर पिता बहोरन लाल निर्मलकर उम्र 59 वर्ष साकीन रौहा थाना पंडरिया जिला कबीरधाम द्वारा ग्राम रौहा में आम जगह में अवैध शराब अपने कब्जे में रखकर बिक्री कर रहा था। जिसके कब्जे से 3060/ मि.ली. लीटर अवैध शराब कीमत 1360/ रुपये व बिक्री रकम 100/रुपये पुलिस टीम के द्वारा गवाहों के समक्ष जप्त कर अपराध क्रमांक 57/2024 धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।


(2) आरोपी गिरधरलाल चंद्राकर पिता आनंदराम चंद्राकार उम्र 45 वर्ष साकिन रमतला थाना पंडरिया जिला कबीरधाम द्वारा अवैध धन अर्जित करने की नीयत से अवैध शराब को अपने कब्जे में रखकर अपने घर के सामने बिक्री कर रहा था जिसे पुलिस टीम के द्वारा गवाहों के समक्ष पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 3060/ मि.ली.लीटर अवैध शराब कीमती 1360/ रुपये व बिक्री रकम 200/ रुपये बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना पंडरिया में अपराध क्रमांक-58/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।

Comments


bottom of page