top of page

अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस ने किया गिरफ्तार

Feb 12, 2024
1 min read





अवैध शराब बिक्री करने वाले आरोपी को थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस ने किया गिरफ्तार।


आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक-05/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।


कवर्धा/कबीरधाम जिले के थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस टीम को थाना क्षेत्र के मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ। कि आरोपी महेन्द्र मरकाम पिता जयसिंह उम्र-30 साल सा. बनखैरा थाना सिंघनपुरी जंगल द्वारा अवैध धन अर्जित करने की नियत से अवैध रूप से अपने घर में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु तत्काल थाना प्रभारी द्वारा मुखबीर के बताये पते पर पुलिस टीम रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा गवाहों के समक्ष आरोपी के कब्जे से 5.5 लीटर कच्ची महुआ अवैध शराब कीमती- 825/- रूपये को जप्त कर आरोपी महेन्द्र मरकाम पिता जयसिंह मरकाम उम्र-30 साल सा. बनखैरा थाना सिंघनपुरी जंगल के विरुद्ध थाना सिंघनपुरी जंगल में अपराध क्रमांक- 05/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कार्यवाही की गई है।

Comments


bottom of page