top of page

अवैध शराब बिक्री करते 01 आरोपी को चौकी दशरंगपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Feb 18, 2024
1 min read






अवैध शराब बिक्री करते 01 आरोपी को चौकी दशरंगपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।


आरोपी के विरुद्ध चौकी दशरंगपुर में अपराध क्रमांक - 53/2024, धारा 34,(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर की गई कार्यवाही।


कवर्धा/कबीरधाम जिले के चौकी दशरंगपुर थाना पिपरिया पुलिस टीम द्वारा जिले के वरिष्ठ अधिकारी गणों के दिशा निर्देश पर

दिनांक-17.02.2024 को आरोपी विश्राम पिता घुरुवा गढेवाल उम्र 45 वर्ष सा. अगरीकला पुलिस चौकी दशरंगपुर थाना पिपरिया को ग्राम अगरीकला में स्वयं के मकान के सामने आरोपी द्वारा अवैध धन अर्जित करने की नियत से अवैध शराब को अपने कब्जे में रखकर बिक्री कर रहा था जिसे मुखबीर के सूचना पर गवाहों के समक्ष रंगे हाथों पुलिस टीम के द्वारा पकड़ा गया। जिसके कब्जे से 5940/ मि.ली. शराब कीमती 2640/-रूपये जप्त कर आरोपी विश्राम पिता घुरुवा गढेवाल उम्र 45 वर्ष सा. अगरीकला पुलिस चौकी दशरंगपुर थाना पिपरिया के विरुद्ध चौकी दशरंगपुर थाना पिपरिया में अपराध क्रमांक-53/2024, धारा 34,(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

Comments


bottom of page