top of page

चौकी बाजार चारभाठा पुलिस द्वारा मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को मनोचिकित्सालय बिलासपुर सेंदरी में उपचार हेतु कराया भर्ती

Feb 22, 2024
2 min read





चौकी बाजार चारभाठा पुलिस द्वारा मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति को मनोचिकित्सालय बिलासपुर सेंदरी में उपचार हेतु कराया भर्ती।


दिमाग स्थिर न होने से तरह-तरह की हरकतें कर, परिवारजन/ग्राम वासियों को करता था परेशान।


परिजन इलाज करने हेतु नहीं थे, सक्षम कई वर्षों से युवक उचित इलाज से रहा है वंचित।


कवर्धा/कबीरधाम जिले के चौकी बाजार चारभाठा में दिनांक- 21.02.2024 को चौकी क्षेत्र के मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति उम्र 23 साल की मनोस्थिति ठीक नहीं होने से गाँव में अजीब हरकते कर रहा था, कुछ दिनों से किसी का भी मोबाईल, गाड़ी की चाबी फेक देना, किसी का भी चप्पल पहन कर चले जाना, देवालय में रखें सामग्री को इधर से उधर कर देना जैसी हरकत करते रहता हैं। परिजनों एवं गाँव वालों ने जानकारी दी कि उक्त युवक बचपने से ही मानसिक रूप से अस्वस्थ है, बीमार होने से गांँव बाले उसकी हरकतों पर ध्यान नहीं देते थे, व नजर अंदाज कर देते थे, ईलाज कराने परिजन भी आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं। की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी द्वारा तत्काल उक्त सूचना से जिले के अधिकारी गणो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी संजय तिवारी के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी पुलिस स्टाफ के साथ दिनांक- 21.02.2024 को उक्त ग्राम में पहुंचकर परिजनों से बीमार युवक के उपचार कराने की सहमति लेकर विधिवत उपचार कराये जाने संबंधी औपचारिकता पूरी की गई व मनोचिकित्सालय बिलासपुर सेंदरी में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। जिससे क्षेत्रवासियो में अत्यंत प्रसन्नता है, तथा कबीरधाम पुलिस के कार्यों की सराहना की जा रही है।

उपरोक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी कवर्धा एवं चौकी बाजार चारभाठा पुलिस टीम के अधिकारी/कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रहीं।

Comments


bottom of page