top of page

सजेगा दिव्य दरबारः धर्म नगरी कवर्धा में हनुमान कथा सुनाएंगे बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री…

Jan 21, 2024
2 min read




सजेगा दिव्य दरबारः धर्म नगरी कवर्धा में हनुमान कथा सुनाएंगे बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री…


प्रतिदिन लगभग दो लाख लोगों के लिए भंडारे की रहेगी व्यवस्था


कवर्धा /बागेश्वर धाम श्रीराम कथा श्री हनुमान कथा आयोजक द्वारा आज मोहनी होटल में प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम का रूप रेखा बताया गया आयोजक संदीप अग्रवाल द्वारा बताया गया की बाजार में हम लोगो को बदनाम किया जा रहा ही कार्यक्रम के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे है। यह सरासर गलत है अगर कोई सहयोग करना चाहता है तो हमारे समिति में सहयोग कर रशीद प्राप्त कर सकते है। हमारे समिति द्वारा कोई चंदा नही लिया जा रहा है।


दिव्य दरबार लगाकर श्रद्धालुओं की सुनेंगे समस्याएं


  विश्व प्रसिद्ध बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री जी का आगमन कवर्धा में 28 तारीख को हो रहा है इस दिन से हनुमान कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा कथा का वाचन किया जाएगा। अग्रवाल परिवार आयोजन हैं। यह कथा कवर्धा के नया बस स्टैंड घोटिया फॉर्म में आयोजित की जा रही है। आयोजक समिति के मुकेश अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, एवं मुन्ना अग्रवाल ने बताया कि 28 जनवरी दिन रविवार से 30 जनवरी सोमवार तक हनुमान कथा का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पंडित धीरेंद्र शास्त्री महाराज के द्वारा 29 जनवरी 2024 दिन सोमवार को 10:00 से 1:00 बजे तक दिव्य दरबार का आयोजन होगा। आपको फिर से बता दें कि कवर्धा के नया बस स्टैंड घोटिया फॉर्म में यह आयोजन किया जा रहा है। इस कथा में लगभग 3 से 4 लाख लोगों के आने का अनुमान बताया जा रहा है। श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा श्रद्धालुओं के व्यवस्था में कोई कमी नहीं की जाएगी यह कथन आयोजक समिति के द्वारा बताया गया है। आयोजक समिति के द्वारा यह भी बताया गया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कथा सुनने के लिए उचित व्यवस्था की गई है वाहन पार्किंग व्यवस्था के लिए नया बस स्टैंड के बाजू को चुना गया है आयोजन समिति के द्वारा कहा गया है कि भंडारे में जो भी व्यक्ति सहयोग करना चाहता है वह कर सकते है।

Comments


bottom of page